शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jaunpur News:हर-हर गंगे के जयकारे से गूंजा गंगा घाट – The Ganga Ghats Resounded With Chants Of ‘har Har Gange’
जौनपुर

Jaunpur News:हर-हर गंगे के जयकारे से गूंजा गंगा घाट – The Ganga Ghats Resounded With Chants Of ‘har Har Gange’

November 5, 2026


The Ganga ghats resounded with chants of 'Har Har Gange'.

सेमराध गंगा घाट पर गंगा आरती करते श्रद्धालु। स्रोत विभाग

डीघ ब्लॉक के सेमराध नाथ गंगा घाट पर बृहस्पतिवार की शाम को गंगा उत्सव का कार्यक्रम आयोजन किया गया। वन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मोक्षदायिनी, पतित पावनी मां गंगा की विधि-विधान से आरती-उतारी गई। शाम ढलते ही घाट का नजारा अलौकिक हो उठा। आचार्य जनों ने मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच पुजारियों ने मां गंगा की महाआरती की। इसके बाद अधिकारियों ने बारी-बारी से आरती-उतारी।

आरती के दौरान हर-हर गंगे के जयकारों से पूरा घाट गूंज उठा। वन विभाग की तरफ से आरती से पूर्व गंगा स्वच्छता और संरक्षण का संकल्प दिलाया। कहा कि गंगा सिर्फ नदी नहीं, हमारी संस्कृति और जीवनदायिनी है, इसकी निर्मलता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। औराई रेंजर राहुल सिंह कौशिक ने बताया कि हर साल चार नवंबर को गंगा उत्सव (गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किए जाने की वर्षगांठ) मनाया जाता है। मौके पर डीपीओ मनीष कुमार, डीपीआरओ संजय मिश्रा, रेंजर राहुल सिंह कौशिक, डिप्टी रेंजर मुकुंद मिश्रा, मंगला बिंद, प्रभात सिंह, अर्पित गर्ग, अनुज सिंह, रमेश शुक्ला, पंकज यादव, ब्रिजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X