Jhajjar-bahadurgarh News:टिकरी बॉर्डर पर वाहनों की जांच तेज, 100 से ज्यादा बीएस-4 वाहनों को लौटाया – Vehicle Checks Intensified At Tikri Border; Over 100 Bs-4 Vehicles Turned Back.vehicle Checks Intensified At Tikri Border; Over 100 Bs-4 Vehicles Turned Back
बहादुरगढ़। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए एक नवंबर से लागू प्रतिबंधों के तहत टिकरी बॉर्डर पर वाहनों की जांच तेज कर दी गई है। दूसरे दिन भी अभियान जारी रहा। इस दौरान 100 से अधिक बीएस-4 वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया गया।
बहादुरगढ़ में मियाद पूरी कर चुके तीन वाहनों को जब्त किया गया। दिल्ली के 13 प्रमुख बॉर्डरों पर 40 टीमें तैनात हैं। बहादुरगढ़ में भी पांच विशेष नाकों पर जांच की जा रही है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीमें हरियाणा से आने वाले वाहनों की जांच कर रही हैं। इसके लिए एआई आधारित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और स्वचालित नंबर प्लेट पहचान प्रणाली (एएनपीआर) कैमरों की मदद ली जा रही है।
इनके माध्यम से वाहनों के पंजीकरण नंबर और बीएस मानकों की जांच की जा रही है। रोहतक, बहादुरगढ़ और झज्जर की ओर से आने वाले वाहनों पर विशेष नजर है। प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र भी जांचे जा रहे हैं।
बीएस-6 से नीचे के वाहनों पर प्रतिबंध
नियमों के अनुसार दिल्ली के बाहर पंजीकृत बीएस-6 से नीचे के वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं है। हालांकि सीएनजी, इलेक्ट्रिक और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को निर्धारित छूट दी गई है। पात्र वाहनों के पास वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र होना भी जरूरी है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को वापस भेजने के साथ चालान भी किए जा रहे हैं।
तीन पुराने वाहन किए जब्त
बहादुरगढ़ के यातायात प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि अभियान के पहले दिन दिल्ली के विभिन्न बॉर्डरों पर हजारों वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को वापस लौटाया गया। मियाद पूरी कर चुके तीन वाहनों को बहादुरगढ़ में जब्त किया गया है।
पड़ोसी से कार मांगकर दिल्ली गया
सेक्टर-9 निवासी संजय ने बताया कि उसके पास बीएस-4 कार है। दिल्ली जाने के लिए उसने पड़ोसी से बीएस-6 कार मांगी और उसी से सफर किया।
फोटो-51: बहादुरगढ़ में टिकरी बॉर्डर पर वाहनों कीजांच के लिए लगाया गया नाका। संवाद
फोटो-52: बहादुरगढ़ में टिकरी बॉर्डर पर की जा रही पुराने वाहनों की जांच। संवाद

फोटो-51: बहादुरगढ़ में टिकरी बॉर्डर पर वाहनों कीजांच के लिए लगाया गया नाका। संवाद
