शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
झांसी

Jhansi News:रास्ते में बेरहमी से पीटा, तीन पर प्राथमिकी – Beaten Mercilessly On The Way; Fir Registered Against Three Individuals

November 12, 2026


पूंछ। ग्राम मड़ोराखुर्द निवासी रामपाल ने पूंछ थाने में तहरीर दी, जिसके जरिये बताया कि पांच नवंबर की शाम वह अपने खेत की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही कोमल यादव, आशु यादव और अजय यादव खेत पर पहुंचे। इसके बाद शाम करीब सात बजे वे सभी लोग उसके घर पहुंच गए। वहां उन्होंने गाली-गलौज की। रामपाल ने बताया कि आरोपियों ने उसकी मां और पुत्र विक्रम पाल को रास्ते में गिराकर बेरहमी से पीटा। आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X