JSW Motors ने लॉन्च की वेबसाइट, दिसंबर में एंट्री मारेगी पहली कार! ये है फ्यूचर प्लानिंग
Last Updated:
इंडियन ऑटोमोबाइल बाजार में एक और बड़ा नाम एंट्री करने की तैयारी में है. JSW Group की पैसेंजर व्हीकल कंपनी JSW Motors ने दिसंबर 2026 में लॉन्च से पहले अपनी आधिकारिक वेबसाइट शुरू कर दी है. अब ग्राहक कंपनी की आगामी कार में अपनी दिलचस्पी दर्ज करा सकते हैं. हालांकि, यह रजिस्ट्रेशन बुकिंग नहीं है. आखिर कंपनी ने ग्राहकों के लिए क्या सुविधा शुरू की है और कहां बनेंगी इसकी गाड़ियां? जानिए पूरी डिटेल.
JWS Motors ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट लॉन्च कर दी है.
JSW Group की पैसेंजर व्हीकल ब्रांच JSW Motors Ltd ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट को लॉन्च कर दिया है. ये फैसला कंपनी के दिसंबर 2026 में भारतीय बाजार में एंट्री से पहले लिया गया है. वेबसाइट के जरिए संभावित ग्राहक कंपनी के आगामी वाहन में अपनी रुचि दर्ज करा सकते हैं. ये रजिस्ट्रेशन बुकिंग या रिजर्वेशन नहीं है, बल्कि सिर्फ इंटरेस्ट दिखाने का एक मीडियम है.
कंपनी ने अभी मॉडल की खासियत, कीमत, बुकिंग अमाउंट या डिलीवरी टाइमलाइन जैसी कोई जानकारी नहीं दी है. जेएसडब्ल्यू मोटर्स महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में अपनी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी डेवलप कर रही है. कंपनी का फोकस सस्टेनेबल और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर है. ये कदम इंडियन पैसेंजर व्हीकल मार्केट में जेएसडब्ल्यू ग्रुप के एम्बिशन को दिखाता है.
वेबसाइट और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस
अनधिकृत वेबसाइटों के खिलाफ सलाह
कंपनी ने थर्ड पार्टी की उन वेबसाइट्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ सलाह जारी की है जो उसके नाम या पहचान का अनधिकृत इस्तेमाल कर रहे हैं. रजिस्ट्रेशन सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट www.jswmotors.com के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. ग्राहकों, डीलरों और आम लोगों को अनधिकृत प्लेटफॉर्म पर व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई है.
महाराष्ट्र में मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी
जेएसडब्ल्यू मोटर्स छत्रपति संभाजी नगर, महाराष्ट्र में ग्रीनफील्ड पैसेंजर व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट डेवलप कर रही है. ये फैसिलिटी नेक्स्ट जनरेशन के वाहनों के डिजाइन और निर्माण के साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल क्षमताओं को भी सपोर्ट करेगी. कंपनी ने प्लांट क्षमता, प्रोडक्शन शुरू होने का समय या निवेश की कोई अपडेटेड जानकारी इस घोषणा में नहीं दी है.
मार्केट एंट्री और फ्यूचर प्लान
दिसंबर 2026 का टारगेट कंपनी के लिए महत्वपूर्ण माइलस्टोन है. वेबसाइट लॉन्च से कंपनी सीधा कस्टमर डेटाबेस बना सकती है और मार्केट की दिलचस्पी का अंदाजा लगा सकती है. घरेलू मैन्युफैक्चरिंग और ईवी फोकस लंबे समय की रणनीति का संकेत देते हैं.

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…
और पढ़ें
