शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kaithal News:गृह मंत्री की पदयात्रा के लिए भेजीं 153 बसें, यात्री परेशान – Buses Deployed For Home Minister S Foot March; Passengers Face Inconvenience
कैथल

Kaithal News:गृह मंत्री की पदयात्रा के लिए भेजीं 153 बसें, यात्री परेशान – Buses Deployed For Home Minister S Foot March; Passengers Face Inconvenience

November 5, 2026


buses deployed for Home Minister s foot march; passengers face inconvenience

डॉ.रामेश्वर फौजी

कैथल। गृह मंत्री अमित शाह की करनाल और अंबाला में आयोजित पदयात्रा के लिए कैथल रोडवेज डिपो से 153 बसें भेजी गईं। इसका असर जिले की परिवहन व्यवस्था पर पड़ा। बड़ी संख्या में बसें कार्यक्रम में लगाए जाने के कारण लोकल और ग्रामीण रूटों पर बसों की उपलब्धता कम हो गई। इससे यात्रियों को बस अड्डों पर देर तक इंतजार करना पड़ा।

सबसे अधिक परेशानी स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और ग्रामीण क्षेत्रों से शहर आने वाले यात्रियों को हुई। कई यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। वीरवार को कैथल डिपो से करनाल के लिए 82 और अंबाला के लिए 71 बसें भेजी गईं।

परिवहन विभाग की ओर से पहले कुल 171 बसें भेजने की योजना बनाई गई थी। इसके लिए करनाल रैली में 91 और अंबाला रैली में 80 बसें लगाने की तैयारी थी। बसों का प्रबंध करने के लिए फतेहाबाद डिपो से 40 और करनाल डिपो से 30 बसें भी मंगवाई गई थीं। हालांकि 153 बसें ही भेजी गईं लेकिन इसके बावजूद स्थानीय रूटों पर बसों की उपलब्धता प्रभावित रही।

ग्रामीण रूटों पर भी कम हुई बसों की संख्या : कैथल से जींद, कुरुक्षेत्र, असंध, पूंडरी और राजौंद सहित कई रूटों पर रोजाना बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। इन रूटों पर बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को निर्धारित समय पर बसें नहीं मिल पाईं।

डॉ.रामेश्वर फौजी

डॉ.रामेश्वर फौजी

डॉ.रामेश्वर फौजी

डॉ.रामेश्वर फौजी

डॉ.रामेश्वर फौजी

डॉ.रामेश्वर फौजी

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X