शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kaithal News:धान खरीद में गड़बड़ी रोकने के लिए जीपीएस से हो रही निगरानी, महानिदेशक ने मंडियों का किया निरीक्षण – Gps-based Monitoring Being Used To Prevent Irregularities In Paddy Procurement; Director General Inspects The Mandis (agricultural Produce Markets)
कैथल

Kaithal News:धान खरीद में गड़बड़ी रोकने के लिए जीपीएस से हो रही निगरानी, महानिदेशक ने मंडियों का किया निरीक्षण – Gps-based Monitoring Being Used To Prevent Irregularities In Paddy Procurement; Director General Inspects The Mandis (agricultural Produce Markets)

November 4, 2026


GPS-based monitoring being used to prevent irregularities in paddy procurement; Director General inspects the mandis (agricultural produce markets).

निरीक्षण के बाद अ​धिकारियों की बैठक लेते हुए खाद्य एवं पूर्ति विभाग हरियाणा के महानिदेशक अंशज स

गुहला-चीका। खाद्य एवं पूर्ति विभाग हरियाणा के महानिदेशक अंशज सिंह ने मंगलवार को गुहला-चीका की विभिन्न अनाज मंडियों का निरीक्षण कर धान खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंडियों में धान की आवक, खरीद, उठान और किसानों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया में किसी तरह की लापरवाही न हो और किसानों को मंडियों में अपनी फसल बेचने के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े। महानिदेशक ने कहा कि मंडियों में खरीद से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं सुचारू रखी जाएं। किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए, ताकि धान खरीद और उठान का कार्य समय पर पूरा हो सके। उन्होंने अधिकारियों से मंडियों में उपलब्ध स्थान और धान के भंडारण की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। मंडियों में जगह की कमी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अतिरिक्त स्थान की व्यवस्था के लिए आवश्यक पत्राचार किया जाएगा।

अंशज सिंह ने बताया कि मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण और वेरिफिकेशन से संबंधित कुछ त्रुटियां सामने आई थीं, जिन्हें दुरुस्त कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि मंडियों से राइस मिलों तक धान के परिवहन की जीपीएस के माध्यम से मॉनिटरिंग की जा रही है। इससे धान के उठान और परिवहन की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने में मदद मिल रही है।

निरीक्षण के बाद महानिदेशक ने मार्केट कमेटी कार्यालय चीका में डीसी अपराजिता, एसडीएम मनीष कुमार यादव और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें धान की खरीद, उठान, परिवहन और किसानों को दी जा रही सुविधाओं पर चर्चा की गई। महानिदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और खरीद प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से पूरा करवाएं।

निरीक्षण के बाद अधिकारियों की बैठक लेते हुए खाद्य एवं पूर्ति विभाग हरियाणा के महानिदेशक अंशज स

निरीक्षण के बाद अधिकारियों की बैठक लेते हुए खाद्य एवं पूर्ति विभाग हरियाणा के महानिदेशक अंशज स

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X