रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कैथल

Kaithal News:पिंजुपुरा के पास हेरोइन के साथ आरोपी पकड़ा – Accused Arrested With Heroin Near Pinjupura

November 21, 2026


कैथल। सुभाष कॉलोनी कलायत निवासी मोनू उर्फ बच्ची को पुलिस ने हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की टीम ने गांव पिंजुपुरा के पास नरवाना रोड पर नाकाबंदी के दौरान उसे पकड़ा। आरोपी बाइक पर सवार होकर गांव शिमला की तरफ से कलायत आ रहा था।

तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक पन्नी में हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना कलायत में नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट टीम कैंची चौक कलायत के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक नशीले पदार्थों की बिक्री करता है और बाइक पर हेरोइन लेकर कलायत की तरफ आने वाला है।

इसके बाद टीम ने गांव पिंजुपुरा के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद पुलिस ने बाइक सवार युवक काबू कर लिया। सूचना देकर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार कलायत महेश कुमार की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली गई। इस दौरान आरोपी की जेब से पन्नी में 19.10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X