गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kaithal News:650 छात्र-छात्राओं ने ली नशामुक्ति की शपथ – 650 Students Take Drug Abuse Pledge
कैथल

Kaithal News:650 छात्र-छात्राओं ने ली नशामुक्ति की शपथ – 650 Students Take Drug Abuse Pledge

November 19, 2026


650 Students Take Drug Abuse Pledge

18 ढांड 01 नशे के खिलाफ शपथ लेते हुए छात्र-छात्राएं।

ढांड। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स सेल की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोट बन्दराना में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय प्राचार्य सुभाष चंद के निर्देशन में हुए इस कार्यक्रम में 650 छात्र-छात्राओं और 30 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम व पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। डॉ. वर्मा ने कहा कि नशा अक्सर शौक के रूप में शुरू होता है लेकिन धीरे-धीरे यह इंसान की जिंदगी की सबसे बड़ी परेशानी बन जाता है। उन्होंने कहा कि सभी के साथ सद्व्यवहार करें लेकिन गलत संगति से बचें। नशे से दूर रहें, स्वस्थ रहें और अपने कार्यों में व्यस्त रहें। उन्होंने प्रतिबंधित नशों की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1933 और 9050891508 पर संपर्क करने की अपील की। नशा छोड़ने के इच्छुक लोगों को सहायता दिलाने का भरोसा दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशामुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर शिक्षक राजकुमार, डॉ. अशोक कुमार और गुरुदत्त मौजूद रहे।

18 ढांड 01 नशे के खिलाफ शपथ लेते हुए छात्र-छात्राएं।

18 ढांड 01 नशे के खिलाफ शपथ लेते हुए छात्र-छात्राएं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X