रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kangra News:जयंती माता मंदिर में 25 हजार ने नवाया शीश – 25,000 People Paid Their Respects At The Jayanti Mata Temple
कांगड़ा

Kangra News:जयंती माता मंदिर में 25 हजार ने नवाया शीश – 25,000 People Paid Their Respects At The Jayanti Mata Temple

November 22, 2026


25,000 people paid their respects at the Jayanti Mata Temple.

पहाड़ी पर बसे जंयती मंदिर के मुख्य गेट के बाहर लगी कतारें। संवाद

कांगड़ा। नंदरूल घाटी स्थित जयंती माता मंदिर में पंचभीष्म मेले के तीसरे दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर के पुजारी करनेश शर्मा ने कहा कि लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

छुट्टी का दिन होने के कारण सुबह चार बजे ही मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे। पूर्वाह्न 11 बजे तक वाहनों की कतारें करीब एक किलोमीटर तक पहुंच गईं। इसके चलते श्रद्धालुओं को नंदरूल गांव तक वाहन खड़े करने पड़े। मंदिर में दर्शन के लिए आधा किलोमीटर नीचे तक लंबी कतारें लगी रहीं।

बढ़ते यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मनूणी खड्ड पुल पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई जिसमें एनएसएस स्वयंसेवियों और आपदा मित्रों ने भी पुलिस का सहयोग किया। मंदिर के मुख्य द्वार और सीढ़ियों पर दिनभर भारी भीड़ रही।

मेले में स्थानीय लोगों की ओर से ब्रेड पकौड़े, राजमा-चावल, जलेबी, हलवा, फल और नींबू पानी के लंगर व स्टॉल लगाए गए। दर्शन कर लौटे शिशुपाल, अविनाश और शमशेर ने बताया कि वे सुबह सात बजे कतार में लगे थे और दोपहर को दर्शन हो पाए। उन्होंने मंगलवार को मेले के अंतिम दिन छुट्टी के चलते संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन से व्यापक इंतजाम करने की मांग की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X