शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kangra News:दिवाली से पहले फूटा महंगाई का बम – Inflation Bomb Explodes Ahead Of Diwali
कांगड़ा

Kangra News:दिवाली से पहले फूटा महंगाई का बम – Inflation Bomb Explodes Ahead Of Diwali

November 3, 2026


धर्मशाला (कांगड़ा)। दिवाली से पहले खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। त्योहार के मद्देनजर बाजारों में खरीदारी और पकवान बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। जरूरी सामान के दाम बढ़ने से उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

बाजार में एक महीने में दालों, चीनी, तेल और घी की कीमतों में उछाल आया है। चना दाल, उड़द दाल, राजमाह और काले चने के भाव बढ़े हैं। देसी घी, वनस्पति घी और खाद्य तेल के दाम भी चढ़े हैं। त्योहारी सीजन के चलते इन जरूरी वस्तुओं की मांग में भारी बढ़ोतरी हुई है। घरों में मिठाइयां और पारंपरिक व्यंजन बनाने के लिए इनकी जमकर खरीदारी हो रही है।

——–

एक महीने में खाद्य वस्तुओं के दामों में बढ़ोतरी

खाद्य वस्तु दाम एक महीने पहले दाम अब

चना दाल 85 95

उड़द दाल 130 135

राजमाह 135 140

काले चने 95 100

चीनी 60 70

देसी घी 710-790 790-820

तेल 210 220

वनस्पति घी 160 170

(दाम रुपये में)

———————

पिछले एक महीने में थोक बाजार से ही कई खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़कर आ रहे हैं। इसका असर खुदरा कीमतों पर भी पड़ा है। -राजीव कायस्थी, दुकानदार त्योहारों के दौरान हर साल खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ते हैं। त्योहार खत्म होने के बाद कीमतें फिर सामान्य हो जाती हैं। -नरेश चौधरी, दुकानदार

त्योहार के समय घर का खर्च पहले ही बढ़ जाता है। दाल, चीनी, तेल और घी जैसी जरूरी वस्तुओं के महंगे होने से रसोई का बजट संभालना मुश्किल हो रहा है। -रेशमा देवी, ग्राहक

रोजमर्रा की जरूरतों का सामान लगातार महंगा हो रहा है। त्योहार पर परिवार के लिए खरीदारी करनी है। बढ़ती कीमतों के कारण जरूरी और गैरजरूरी खर्चों में कटौती करनी पड़ रही है। -राकेश कुमार, ग्राहक

नरेश चौधरी, दुकानदार

नरेश चौधरी, दुकानदार

नरेश चौधरी, दुकानदार

नरेश चौधरी, दुकानदार

नरेश चौधरी, दुकानदार

नरेश चौधरी, दुकानदार

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X