रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कांगड़ा

Kangra News:धर्मशाला चाय फैक्टरी में 12.3 फीसदी बढ़ा उत्पादन – Production At Dharamshala Tea Factory Increased By 12.3 Percent

November 27, 2026


धर्मशाला। धर्मशाला चाय फैक्टरी में चाय उत्पादन ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। दो वर्षों से करीब 1.38 लाख किलोग्राम के आसपास सिमटा उत्पादन इस साल बढ़कर 1,55,000 किलोग्राम तक पहुंच गया है। पिछले वर्ष के मुकाबले फैक्टरी में 16,988 किलोग्राम अधिक चाय तैयार की गई है। उत्पादन में 12.3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। हालांकि, फैक्टरी अभी वर्ष 2023 में बने 1,65,013 किलोग्राम के रिकॉर्ड से 10,013 किलोग्राम पीछे है।

14 वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो फैक्टरी के उत्पादन में उतार-चढ़ाव बना रहा है। वर्ष 2012 में यहां 1,24,572 किलोग्राम चाय तैयार की गई थी, जो वर्ष 2015 में बढ़कर 1,61,236 किलोग्राम हो गई। इसके बाद वर्ष 2016 में 1,60,084 किलोग्राम, 2017 में 1,52,050 किलोग्राम और 2018 में गिरकर 1,26,015 किलोग्राम उत्पादन हुआ।

वर्ष 2019 में उत्पादन फिर सुधरा और 1,54,276 किलोग्राम तक पहुंचा। वर्ष 2020 में 1,63,021 किलोग्राम चाय तैयार हुई, जबकि 2021 में यह आंकड़ा 1,37,900 किलोग्राम और 2022 में 1,45,632 किलोग्राम रहा।

वर्ष 2023 फैक्टरी के लिए सबसे बेहतर साबित हुआ और 1,65,013 किलोग्राम चाय तैयार कर अब तक का रिकॉर्ड बनाया गया। हालांकि, इसके अगले ही साल गिरावट आई और वर्ष 2024 में उत्पादन 1,37,215 किलोग्राम तथा वर्ष 2025 में 1,38,012 किलोग्राम तक सीमित रहा। अब वर्ष 2026 में उत्पादन 1,55,000 किलोग्राम पहुंचने से फैक्टरी ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया है।

इस साल का उत्पादन वर्ष 2024 के मुकाबले 17,785 किलोग्राम अधिक है। वर्ष 2023 के रिकॉर्ड से अभी करीब 6.1 फीसदी कम है। ऐसे में इस बार की बढ़ोतरी ने फैक्टरी के उत्पादन ग्राफ को फिर ऊपर की ओर मोड़ दिया है। -सुजीत राय, प्रोडक्शन मैनेजर, चाय फैक्टरी, धर्मशाला

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X