शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kannauj News:प्यार चढ़ा परवान, शादी के 11 साल बाद धोखा…परिवार तबाह – Love Blossomed, Betrayal After 11 Years Of Marriage…family Destroyed
कन्नौज

Kannauj News:प्यार चढ़ा परवान, शादी के 11 साल बाद धोखा…परिवार तबाह – Love Blossomed, Betrayal After 11 Years Of Marriage…family Destroyed

November 9, 2026


Love blossomed, betrayal after 11 years of marriage...family destroyed

फोटो :37: सोनम की फाइल फोटो।
– फोटो : Archive

कन्नौज। शादी के 11 साल बाद पत्नी से मिलने वाले धोखे को सुखवीर बर्दाश्त नहीं कर सका। पत्नी की परिवार के युवक से बढ़ती नजदीकियों ने सुखवीर को तोड़ दिया था। आखिर में पत्नी ने कह दिया कि अब तुम्हारे साथ नहीं रहना। पत्नी से मिल रहे धोखे को सुखवीर बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने पत्नी को जलाने की ठान ली। पेट्रोल डालकर पत्नी को जला दिया और कमरे को बंद कर बच्चों को लेकर चौकी पहुंच गया।

पुलिस के अनुसार, छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम जगतपुर के सुखवीर हरियाणा के हिसार में 14 साल से निजी नौकरी करता था। वहीं पर जनपद फिरोजाबाद के शिकोहाबाद कोतवाली के मोहल्ला जगन्नाथपुरी की सोनम भी नौकरी करती थी। सोनम की शादी हो चुकी थी, लेकिन पति को छोड़ दिया था। सोनम की सुखवीर से मुलाकात हुई। दोनों की नजदीकियां बढ़ी और प्यार हो गया। इसके बाद 11 साल पहले दोनों ने शादी कर ली। दोनों के एक बेटा वेदांत और बेटी वेदिका हैं। प्यार के बाद शादी और 11 साल के रिश्ते को दरकिनार कर सोनम की नजदीकियां परिवार के ही युवक के साथ बढ़ने लगीं। पत्नी को युवक के साथ पकड़ा भी गया। कई बार सुखवीर ने समझाने का प्रयास किया लेकिन सोनम जिद पर अड़ गई थी कि अब उसी युवक के साथ रहना है। इसके बाद सुखवीर ने यह कदम उठा लिया।

फोटो :37: सोनम की फाइल फोटो।

फोटो :37: सोनम की फाइल फोटो।– फोटो : Archive

फोटो :37: सोनम की फाइल फोटो।

फोटो :37: सोनम की फाइल फोटो।– फोटो : Archive

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X