रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kannauj News:बंद पड़े सरकारी अस्पताल में मिनी पैरामेडिकल अस्पताल खोलने की उठी मांग – Demand Raised To Open A Mini-paramedical Hospital In A Defunct Government Hospital Building
कन्नौज

Kannauj News:बंद पड़े सरकारी अस्पताल में मिनी पैरामेडिकल अस्पताल खोलने की उठी मांग – Demand Raised To Open A Mini-paramedical Hospital In A Defunct Government Hospital Building

November 27, 2026


Demand raised to open a mini-paramedical hospital in a defunct government hospital building

फोटो :29: नगर विकास समिति के अध्यक्ष हरिओम गुप्ता। संवाद

गुरसहायगंज। नगर में बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को देखते हुए बंद पड़े सरकारी अस्पताल को फिर से उपयोग में लाने की मांग उठी है। नगर विकास समिति ने मुख्य चौराहे पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की खाली भूमि पर मिनी पैरामेडिकल अस्पताल स्थापित करने की मांग की है। समिति ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को एक प्रार्थना पत्र भेजा है।

इसकी प्रतिलिपि उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक, छिबरामऊ विधायक, जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी भेजी गई है। नगर विकास समिति के अध्यक्ष हरिओम गुप्ता ने पत्र में बताया कि गुरसहायगंज एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। यह घनी आबादी वाला नगर है और इसके आसपास बड़ी संख्या में ग्रामीण आबादी भी निवास करती है। इसके बावजूद यहां पर्याप्त सरकारी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। मुख्य चौराहे पर स्थित पीएचसी की भूमि पर अस्पताल के लिए पर्याप्त जगह मौजूद है।

हरिओम गुप्ता ने बताया कि मुख्य चौराहा राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप है। यहां आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिससे घायलों को तत्काल उपचार नहीं मिल पाता। पर्याप्त चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में मरीजों को करीब 25 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल जाना पड़ता है। समिति अध्यक्ष ने 24 घंटे प्राथमिक चिकित्सा, पैथोलॉजी जांच, एक्सरे, फिजियोथेरेपी और आपातकालीन नर्सिंग सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग की। इससे नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर उपचार मिलेगा तथा सड़क हादसों में घायलों की जान बचाने में मदद मिलेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X