रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कानपुर

Kanpur News:महिला व वृद्धा से बाइक सवार लुटेरों ने लूटे कान के बाले – Motorcycle-borne Robbers Snatched Earrings From A Woman And An Elderly Woman

November 26, 2026


शिवली(कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के सिंहपुर में गुरुवार दोपहर खेत पर धान के गट्ठे बांंध रही एक वृद्धा से बाइक सवार लुटेरे कान के टॉप्स नोच कर भाग गए। वहींं रामगंगा नहर पटरी पर केसनी निवादा-भेवान के बीच लुटेरों ने एक महिला के कान के बाले नोच भाग गए। लूट की दो वारदातों के बाद पुलिस लुटेरों तलाश में जुटी है।

शिवली थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी जय देवी (60) ने पुलिस को बताया कि वह पति सूरज बली और पुत्री पूजा के साथ गांव के बाहर खेत में कटी पड़ी धान की फसल के मूठे बांध रही थी। दोपहर 12 बजे अपाचे बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और गांव में दूध डेयरी का पता पूछने के बहाने पास बुला लिया। वह जब पास पहुंची तभी पीछे बैठे युवक ने उसके कान में झपट्टा मार कर टॉप्स नोच लिया। उसने शोर मचाया तो बाइक सवार लुटेरे भाग निकले।

वहीं रसूलाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी अरविंद कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि वह परिवार के साथ रतनपुर पनकी कानपुर नगर में रहते हैं। वह पत्नी सोनी व बच्चों के साथ बाइक से साले संदीप के जनेऊ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। दोपहर 1:30 बजे राम गंगा नहर पटरी केसरी नेवादा व भेवान गांव के बीच पहुंचे। तभी पल्सर सवार दो युवको ने बाइक रोकते और कुछ समझ पाते इस बीच एक युवक पत्नी के झाले छीन कर भाग निकले। प्रभारी थानाध्यक्ष शिवली अच्छे लाल पाल ने बताया कि दोनों ही वारदात की शिकायत पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। बाइक सवारों के हुलिये के आधार पर पता लगाया जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X