रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
करनाल

Karnal News:नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल कठोर कारावास – Convict In Rape Of A Minor Sentenced To 20 Years Of Rigorous Imprisonment

November 28, 2026


करनाल। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एवं फास्ट ट्रैक विशेष अदालत की न्यायाधीश गुनीत अरोड़ा ने दोषी विनोद उर्फ नोड़ी को 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।

जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे एक साल की अतिरिक्त कठोर कैद भुगतनी होगी। इस मामले में अदालत ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट की धारा छह के तहत दोषी करार दिया है। फैसले के अनुसार, आरोपी तरावड़ी निवासी विनोद उर्फ नोड़ी के खिलाफ तरावड़ी थाने में 30 जून 2022 को पॉक्सो की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट की धारा छह के तहत दोषी ठहराया। इसके बाद 27 नवंबर को सजा के आदेश में उसे 20 साल कठोर कारावास भुगतने के निर्देश दिए गए। साथ ही 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। आदेश में स्पष्ट किया गया कि जुर्माना जमा नहीं कराने की स्थिति में दोषी को एक साल की अतिरिक्त कठोर कैद भुगतनी होगी। सजा के वारंट के अनुसार, जुर्माना जमा नहीं कराया गया है। ब्यूरो

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X