रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Karnal News:सूरज नगर में घर में घुसकर युवक को पीटा, गंभीर घायल – Youth Beaten After Intruders Enter His Home In Suraj Nagar Sustains Serious Injuries
करनाल

Karnal News:सूरज नगर में घर में घुसकर युवक को पीटा, गंभीर घायल – Youth Beaten After Intruders Enter His Home In Suraj Nagar Sustains Serious Injuries

November 22, 2026


Youth beaten after intruders enter his home in Suraj Nagar sustains serious injuries

अस्पताल में उपचाराधीन हिमांशु। अमर उजाला

करनाल। सेक्टर-32/33 थाना क्षेत्र के सूरज नगर स्थित मकान में करीब 10 युवक घुस आए और हिमांशु (20) को पिटाई कर अधमरा कर दिया। घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे की है। हिमांशु घर पर अकेला था। आरोपी उसे पास के एक दूसरे मकान में उठाकर ले गए और वहां छोड़कर भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन को जानकारी दी।

भाई विकास की ओर से पुलिस इस संबंध में शिकायत दी गई। शिकायत के अनुसार, मूल रूप से सहारनपुर जिले के सुन्नअर्जुनपुर का रहने वाला परिवार करनाल के सूरज नगर में किराए पर रहता है। शनिवार को उसका भाई हिमांशु घर पर अकेला था। आरोप है कि अंकित, सावन, कपिल और सात अन्य युवक घर में घुस आए। सभी ने मिलकर हिमांशु को डंडों से बुरी तरह पीटा।

मामले में शिकायत मिल चुकी है। युवक के बयान दर्ज होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी। आरोपियों की पहचान की जा रही है। – सुनील कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर 32-33

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X