शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कासगंज

Kasganj News:घर में घुसकर परिवार से मारपीट, बेटियों को उठाने की धमकी – Breaking Into A Home, Assaulting The Family, And Threatening To Abduct The Daughters

November 11, 2026


कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव खुशालपुर में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि परिवार को सात दिन के भीतर गांव छोड़ने की धमकी दी। ऐसा न करने पर बेटियों को उठाकर ले जाने और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

गांव खुशालपुर निवासी भूरे पुत्र स्व. द्वारका प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की शाम करीब 5 बजे गांव के ही आरोपी कुंवरपाल यादव, गोपाल यादव और अंकित व राहुल उनके घर में जबरन घुस आए।

आरोप है कि पुरानी रंजिश में चारों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और एकराय होकर भूरे, उनके बच्चों और भतीजों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। हमले में उसके पैर में चोट आई जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हो गए। पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए हथियार लहराकर चले गए।

सीओ आंचल चौहान ने बताया कि मारपीट के मामले में पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X