शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कासगंज

Kasganj News:दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर बच्चों समेत घर से निकाला – Kasganj News Lady Beaten

November 1, 2026


कासगंज। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट कर तीन बच्चों समेत घर से निकालने के मामले में पीड़िता ने पति, सास और ससुर सहित अन्य लोगों के खिलाफ महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहर के फूंकामल बाग निवासी बीनापाल की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार उनकी शादी 26अप्रैल 2012 को जिला गौतमबुद्ध नगर थाना जारचा के गांव प्यावली निवासी राकेश कुमार के साथ हुई थी।

आरोप है कि शादी के बाद पति और ससुराल के लोग आए दिन प्रताड़ित कर दहेज में कार की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर वह उसके साथ मारपीट करते थे। उनके तीन बच्चे हैं, इनमें अनुष्का, वंशिका और हार्दिक हैं। वह बच्चों के भविष्य को देखते हुए ससुरालियों का उत्पीड़न सहती रही।

बीना का आरोप है कि 20 अक्तूबर को उसके साथ मारपीट कर पहने हुए कपड़ों में ही ससुरालियों ने उसे बच्चों के साथ घर से निकाल दिया गया। इसके बाद वह अपने पिता के घर चली आई। आरोप है कि 25 अक्तूबर को पति और सास उसके मायके पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने और कार के बिना घर लौटने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ महिला थाना में तहरीर दी।

————————

वर्जन :

-विवाहिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है। -शांति देवी ,महिला थानाध्यक्ष। संवाद

रिपोर्ट:सुनील कुमार

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X