रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kasganj News:देव दिवाली पर गंगा घाटों पर मनाया जाएगा दीपोत्सव – A Festival Of Lamps (deepotsav) Will Be Celebrated On The Ganga Ghats On Dev Diwali
कासगंज

Kasganj News:देव दिवाली पर गंगा घाटों पर मनाया जाएगा दीपोत्सव – A Festival Of Lamps (deepotsav) Will Be Celebrated On The Ganga Ghats On Dev Diwali

November 15, 2026


A festival of lamps (Deepotsav) will be celebrated on the Ganga ghats on Dev Diwali.

फोटो 18-सोरोंजी में ब्राह्मण कल्याण सभा की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते पदा

सोरोंजी। ब्राह्मण कल्याण सभा की बैठक राम गोविंद महेरे के रेलवे रोड स्थित आवास पर सभा के संस्थापक अध्यक्ष शरद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी देवउठनी एकादशी, देव दिवाली एवं मोक्षदा एकादशी पर होने वाले धार्मिक आयोजनों को भव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर सुबह 8 बजे हरि की पौड़ी घाट में 51 किलो दूध अर्पित कर गंगाजी का दुग्धाभिषेक एवं पूजन किया जाएगा। सुबह 8:30 बजे देव पूजन एवं प्रसादी वितरण के पश्चात सुबह 9 बजे शूकरक्षेत्र धाम की पंचकोसी परिक्रमा प्रारंभ होगी। 24 नवंबर को देव दिवाली पर शाम 5 बजे हरि की पौड़ी घाट पर दीपोत्सव तथा शाम 5:30 बजे वराह घाट पर दीप प्रज्ज्वलन एवं आरती आयोजित की जाएगी। नगर के अन्य प्रमुख घाटों पर भी दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। बैठक में 20 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी पर प्रस्तावित महापंचकोसी परिक्रमा को व्यापक जनसहभागिता के साथ ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने के लिए प्रचार-प्रसार एवं जनसंपर्क की रणनीति पर भी चर्चा हुई। बैठक में रामभजन तिवारी, नरेश बरबारिया, सौरभ उपाध्याय, राहुल शर्मा, जयप्रकाश त्रिवेदी, धनदीप दघिर्रा, पंडित राम गोविंद महेरे, सौरभ उपाध्याय, जयप्रकाश त्रिवेदी, सोमदत्त पाठक, अर्जुन मिश्रा, शशांक दीक्षित, अभिषेक चतुर्वेदी, हरिओम पचौरी, शिव बैंदेल एवं राहुल शर्मा मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X