शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kasganj News:अलीगढ़ और आगरा जाने वाले यात्रियों की रही भीड़ – There Was A Rush Of Passengers Heading To Aligarh And Agra
कासगंज

Kasganj News:अलीगढ़ और आगरा जाने वाले यात्रियों की रही भीड़ – There Was A Rush Of Passengers Heading To Aligarh And Agra

November 14, 2026


There was a rush of passengers heading to Aligarh and Agra.

फोटो38कासगंज में रोडवेज बस स्टैंड पर वाहन के इंतजार में खड़े या​त्री । संवाद

कासगंज। दीपावली और भाई दूज का पर्व मनाने के बाद अब लोगों की वापसी का सिलसिला तेज हो गया है। नौकरीपेशा लोगों के कार्यस्थलों की ओर लौटने से रोडवेज बस स्टैंड पर लगातार दूसरे दिन यात्रियों की भारी भीड़ रही। दिल्ली, मथुरा, अलीगढ़ और आगरा जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही। वहीं, नोएडा, गाजियाबाद और बरेली जाने के लिए भी बड़ी संख्या में यात्री बसों का इंतजार करते नजर आए।रोडवेज बस स्टैंड पर सुबह 11 बजे के बाद यात्रियों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई। देखते ही देखते बस स्टैंड पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया। बसों के इंतजार में यात्री परेशान दिखाई दिए। कई लोग परिवार और सामान के साथ बस आने की राह देखते रहे। प्रमुख मार्गों पर यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण बसों में भी भीड़ रही। त्योहार के बाद एक साथ शुरू हुई वापसी ने परिवहन व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव बढ़ा दिया। करीब छह घंटे तक बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ बनी रही।मथुरा जाने वाले यात्री पंकज ने बताया कि वह काफी देर से बस का इंतजार कर रहे हैं। बस नहीं मिलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आगरा जाने वाले एक अन्य यात्री प्रमोद ने बताया कि वह करीब आधा घंटे से बस के इंतजार में खड़े हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन निगम ने बसों के फेरे बढ़ा दिए। दिल्ली सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर बसों का संचालन डबल फेरों में कराया गया, जिससे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X