शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कठुआ

Kathua News:पराली से भरी ट्रॉली में लगी आग – Jammu And Kashmir News

November 1, 2026


हीरानगर। तहसील मढ़ीन के गांव महाराजपुर में रविवार शाम करीब पांच बजे पराली से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पराली के मालिक की पहचान छपाकी निवासी दीन के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बीड़ी की चिंगारी या बिजली के तारों के संपर्क में आने से आग लगने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X