शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कठुआ

Kathua News:मवेशी तस्करी का प्रयास विफल – Jammu And Kashmir News

November 7, 2026


कठुआ। पुलिस ने लखनपुर में मवेशी तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए 32 मवेशियों को मुक्त करवाया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल ट्रक को जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, पांच नवंबर को लखनपुर पुलिस थाना की टीम ट्रक टर्मिनल क्षेत्र में नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पंजाब से जम्मू-कश्मीर की ओर आ रहे संदिग्ध ट्रक जांच के लिए रोका गया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें 32 पशु लदे मिले, जिनमें 15 गाय और 17 बैल शामिल थे।पुलिस ने गोवंश को मुक्त करवाते हुए ट्रक को जब्त कर चालक निसार अहमद खान निवासी राखी ब्रह शांगुस अनंतनाग जो कि वर्तमान निवासी बठिंडी जम्मू को गिरफ्तार कर लिया। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X