शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कठुआ

Kathua News:पीड़ित को मिलेगा 1.10 करोड़ का मुआवजा – Jammu And Kashmir News

November 13, 2026


एडीआर सेंटर में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। मोटर दुर्घटना पीड़ितों को जल्द न्याय और मुआवजा दिलाने के लिए वीरवार को मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण मामलों के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला न्यायालय परिसर में वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र (एडीआर सेंटर) में इसका आयोजन किया गया। इसमें हादसे के एक पीड़ित को एक करोड़ 10 लाख का मुआवजा देने का समझौता हुआ।

विशेष लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन परवीन पंडोह के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। लोक अदालत के सुचारू संचालन के लिए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कठुआ परवीन पंडोह और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव उर्वशी आर भार्गव की पीठ गठित की गई थी। कार्यवाही के दौरान एमएसीटी से संबंधित पांच मामलों को सुनवाई और आपसी समझौते के लिए रखा गया। इनमें से एक मामले का सफलतापूर्वक निपटारा करते हुए पीड़ित दावेदार को एक करोड़ 10 लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति बनी। इस विशेष लोक अदालत का उद्देश्य दुर्घटना पीड़ितों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत दिलाकर आपसी सहमति के आधार पर विवादों का शीघ्र और कम खर्च में समाधान सुनिश्चित करना रहा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X