शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कठुआ

Kathua News:वॉकथॉन में 153 विद्यार्थियों ने लिया भाग – Jammu And Kashmir News

November 4, 2026


युवा सेवा एवं खेल विभाग ने गैर-खेल गतिविधियों के तहत आयोजित किया कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। युवा सेवा एवं खेल विभाग के बसोहली जोन की ओर से बुधवार को नवंबर माह के गैर-खेल गतिविधि कार्यक्रम के तहत वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इसमें करीब 153 विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जोनल शारीरिक शिक्षा अधिकारी प्रभारी रितु कपूर ने किया। इस दौरान विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी भी मौजूद रहे। वॉकथॉन का उद्देश्य युवाओं में शारीरिक फिटनेस, अनुशासन, राष्ट्रीय भावना और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि खेलों के अलावा रचनात्मक गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी भी जरूरी है। इससे उनमें एकता, जिम्मेदारी और सामाजिक सरोकारों की भावना विकसित होती है। विभाग ने कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्रीय कर्मचारियों के सहयोग की सराहना की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X