शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कठुआ

Kathua News:सड़क हादसे में तीन घायल, एक गंभीर – Jammu And Kashmir News

November 7, 2026


बनी। बनी-संदरूण मार्ग पर शुक्रवार को थलोटी के पास एक ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। एक घायल को बेहतर उपचार के लिए जीएमसी कठुआ रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा बनी से संदरूण की ओर जा रहा था। इसी दौरान थोलाटी के पास वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया, जिससे उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान चांदल निवासी परमानंद, शंभु कुमार बलजैड़ी, राकेश कुमार निवासी तहसील बनी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए बनी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया।

वहीं, परमानंद की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उसे विशेष उपचार के लिए जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X