शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kaushambi News:दंगल में नरेश हाथरस ने जीता प्रथम चैंपियन का खिताब – Naresh Hathras Won The Title Of Champion At The Dangal
कौशांबी

Kaushambi News:दंगल में नरेश हाथरस ने जीता प्रथम चैंपियन का खिताब – Naresh Hathras Won The Title Of Champion At The Dangal

November 11, 2026


Naresh Hathras won the title of champion at the dangal.

दंगल में कुश्ती लड़ते पहलवान। संवाद

:नगर पंचायत चरवा के मदूकी गांव में आयोजित दंगल में शुक्रवार को पहलवानों ने खूब दमखम दिखाया। अखाड़े में दूरदराज के क्षेत्रों से पहुंचे कई पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। दंगल में नरेश हाथरस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं, अंकुल द्वितीय और मोहित चायल तृतीय चैंपियन बने।

दंगल का मुख्य आकर्षण 5100 रुपये की कुश्ती रही। इसमें बम्हरौली के आकाश तिवारी और फतेहपुर के जुनैद के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। काफी देर तक चले मुकाबले में आकाश तिवारी ने जुनैद को पटखनी देकर जीत हासिल की। उनकी जीत पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।

कार्यक्रम का संचालन पप्पू यादव ने किया, रेफरी की भूमिका रामानंद और दिलीप पांडेय ने निभाई। दंगल में नगर पंचायत अध्यक्ष जगनारायन, अशोक यादव, डॉ. उत्तम सिंह यादव, उमाशंकर पहलवान, राम नरेश यादव आदि मौजूद रहे।

दंगल में कुश्ती लड़ते पहलवान। संवाद

दंगल में कुश्ती लड़ते पहलवान। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X