Kaushambi News:बाइक की टक्कर से घायल महिला की इलाज के दाैरान मौत – Woman Injured In Bike Collision Dies During Treatment
अलीपुर जीता गांव में सड़क हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। बृहस्पतिवार की दोपहर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में उसे प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया।
