शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kaushambi News:महिला को बाइक के आगे बैठाकर युवक ने किया स्टंट, वीडियो वायरल – Youth Performs Stunts With A Woman Seated In Front Of Him On A Motorcycle; Video Goes Viral
कौशांबी

Kaushambi News:महिला को बाइक के आगे बैठाकर युवक ने किया स्टंट, वीडियो वायरल – Youth Performs Stunts With A Woman Seated In Front Of Him On A Motorcycle; Video Goes Viral

November 12, 2026


Youth performs stunts with a woman seated in front of him on a motorcycle; video goes viral

संदीपनघाट थाना क्षेत्र के राम वन गमन मार्ग में स्टंट करते हुए बाइक सवार युवक। सोशल मीडिया

संदीपनघाट थाना क्षेत्र के बसेड़ी गांव के समीप राम वनगमन हाईवे पर युवक का महिला को बाइक के आगे बैठाकर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक बाइक चलाते समय महिला को आगे बैठाए हुए दिखाई दे रहा है। इस दौरान वह सड़क पर लापरवाही से बाइक चलाते हुए स्टंट करता नजर आ रहा है। खास बात यह है कि जिस सड़क पर युवक स्टंट कर रहा है, वहां से अन्य वाहन भी गुजर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि वीडियों संज्ञान में आया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X