शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kaushambi News:रबी की बोआई के बीच डीएपी खाद की किल्लत – Shortage Of Dap Fertilizer Amid Rabi Sowing
कौशांबी

Kaushambi News:रबी की बोआई के बीच डीएपी खाद की किल्लत – Shortage Of Dap Fertilizer Amid Rabi Sowing

November 14, 2026

रबी की बोआई के बीच जिले में डीएपी खाद की उपलब्धता को लेकर सहकारी समितियों की अलग-अलग तस्वीर सामने आई है। कहीं खाद मिलने से किसानों को राहत है, तो कहीं समितियों पर ताला लटकने और स्टॉक खत्म होने से किसान परेशान हैं।

शुक्रवार को जिले की विभिन्न समितियों की पड़ताल में खाद वितरण की व्यवस्था में अंतर देखने को मिला। कई केंद्रों पर किसान खाद लेकर घर और खेतों की ओर जाते दिखे तो कुछ समितियों पर खाली हाथ लौटने को मजबूर हुए।

करारी क्षेत्र की गुवारा तैयबपुर समिति में शुक्रवार को 250 बोरी डीएपी का वितरण किया गया। वहीं, अजुहा समिति में भी 400 बोरी डीएपी पहुंची थी। इसमें से 350 बोरी वितरित हो चुकी हैं।

सचिव हुकुम सिंह ने बताया कि 14 नवंबर को नई खेप आने की उम्मीद है। बम्हरौली समिति में 200 बोरी खाद उपलब्ध होने की जानकारी सचिव रामू द्विवेदी ने दी। इमामगंज के भैरवभीठी और पश्चिम शरीरा के पूरब-पश्चिम उपकेंद्र पर भी किसानों को खाद वितरित की गई।

सिराथू क्षेत्र की समितियों में पर्याप्त खाद न मिलने से किसान परेशान

सिराथू ब्लॉक की कई समितियों पर पर्याप्त खाद न पहुंचने से किसानों को परेशानी हुई। बम्हरौली, शमशाबाद, जवई पंडरी, शाखा, भरवारी और मानपुर गौरा समितियों पर किसानों को जरूरत के मुताबिक खाद नहीं मिली।

नारा गांव के अर्जुन पाल ने बताया कि दो घंटे लाइन में खड़े रहने के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। शमशाबाद समिति पर मलाक सद्दी के शिवशंकर, राघवेंद्र प्रताप मौर्य और मुन्नालाल को भी खाद नहीं मिली।

सहायक विकास अधिकारी सहकारिता दयाशंकर यादव ने बताया कि समितियों पर खाद पहुंचाई गई है और दोबारा भी आपूर्ति कराई जाएगी। पइंसा और जवई केंद्र पर खाद उपलब्ध मिली, जबकि उदहीन समिति में खाद नहीं मिली।

जाठी समिति पर लटका मिला ताला

कौशाम्बी ब्लॉक की जाठी समिति पर ताला लटका मिला। बारा की मुस्तफाबाद समिति पर भी किसानों को जरूरत के मुताबिक खाद नहीं मिल रही है। अधिक रकबे में गेहूं की बोआई करने वाले किसानों को भी महज दो बोरी डीएपी से काम चलाना पड़ रहा है।

किसानों का दर्द

डीएपी खाद के लिए कई दिनों से समिति के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार मायूस होकर लौटना पड़ता है। सचिव से पूछने पर खाद आने की बात कही जाती है, लेकिन कब मिलेगी, इसकी जानकारी नहीं दी जाती। — धर्मराज यादव, बड़गांव

खाद नहीं मिलने से गेहूं और सरसों की बोआई पिछड़ रही है। समिति पहुंचने पर ताला बंद मिलता है। कर्मचारियों से पूछने पर सर्वर नहीं चलने का हवाला दिया जाता है। — प्रेमचंद त्रिपाठी, गोपाल मिश्र का पूरा

दस बीघा खेत में गेहूं की बोआई करनी है, लेकिन काफी प्रयास के बाद सिर्फ दो बोरी डीएपी मिल सकी है। इतनी कम खाद से पूरे खेत की बोआई करना मुश्किल हो रहा है। — तिलक बाबू शुक्ल (किसान), सलेमपुर

चार बीघा गेहूं की बोआई करनी है। खाद के लिए पूरे दिन लाइन में खड़े रहने के बाद भी केवल दो बोरी डीएपी ही मिल पाई। इससे पूरे खेत की बोआई भी नहीं हो पाएगी। — उसमान अली (किसान), इटैला

जिले की सभी सहकारी समितियों पर खाद उपलब्ध करा दी गई है। सभी किसानों को खाद मिले इस बात पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिन जगहों पर खाद का वितरण नहीं हो रहा है, वहां की जानकारी जुटाई जाएगी। जांच में लापरवाही मिलने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। — शिव शंकर चौधरी, जिला कृषि अधिकारी

मुस्तफाबाद सहकारी समिति में इक्का से  खाद खेने पहुंचे किसान। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X