बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कौशांबी

Kaushambi News:रिजवी कप के फाइनल में मुख्य अतिथि होंगे अरविंद श्रीवास्तव – Arvind Srivastava Will Be The Chief Guest At The Rizvi Cup Final

November 18, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी

Updated Wed, 18 Nov 2026 01:34 AM IST

Arvind Srivastava will be the chief guest at the Rizvi Cup final.

16वीं आबिश एवं शाकिब रिजवी स्मारक ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को यूपीसीए और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के बीच खेला जाएगा। करारी स्थित रिजवी कॉलेज मैदान पर सुबह साढ़े नौ बजे से होने वाले मुकाबले के मुख्य अतिथि यूपीसीए की क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी के चेयरमैन अरविंद श्रीवास्तव होंगे। आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में यूपीसीए एपेक्स काउंसिल के सदस्य डॉ. मनीष सिंह, सैफुद्दीन और सिद्धार्थ सिंह मौजूद रहेंगे। इनके अलावा आजमगढ़, सोनभद्र, वाराणसी और उन्नाव क्रिकेट एसोसिएशन के सचिवों सहित यूपीसीए के मीडिया कन्वीनर एए खान भी शामिल होंगे। दोनों टीमें खिताब जीतने के लिए मैदान में उतरेंगी। आयोजकों ने बताया कि फाइनल मुकाबले के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता के सचिव रशीद रिजवी और यूपीसीए निदेशक व संयोजक रियासत अली ने इसकी जानकारी दी। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X