शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kaushambi News:501 दीपों से जगमगाई नवीन मंडी, स्वच्छता का लिया संकल्प – New Market Illuminated By 501 Lamps; A Pledge For Cleanliness Is Taken
कौशांबी

November 10, 2026

धनतेरस पर अजुहा स्थित नवीन मंडी समिति परिसर में स्वच्छ मंडी-शुभ मंडी अभियान के तहत 501 दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। दीपों की रोशनी से पूरा मंडी परिसर जगमगा उठा। कार्यक्रम में मंडी सचिव अंजनी कुमार पांडेय ने नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमप्रकाश कुशवाहा का स्वागत किया।

मंडी सचिव ने कहा कि अभियान का उद्देश्य मंडियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ किसानों और व्यापारियों की सहभागिता सुनिश्चित करना है। मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मंडियों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और सकारात्मक कार्यस्थल के रूप में विकसित करना अभियान का लक्ष्य है।

इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रहरि, दिनेश चंद्र केसरवानी, राकेश कुमार केसरवानी, सुघर सिंह सहित व्यापारी और मंडी कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X