शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kia का धमाका! आ रही 3 नई कारें, Sonet से Carnival तक मिलेगा Hybrid का तड़का
ऑटो

Kia का धमाका! आ रही 3 नई कारें, Sonet से Carnival तक मिलेगा Hybrid का तड़का

November 11, 2026


Kia India घरेलू ऑटो मार्केट में अपनी मजबूत पकड़ को और गहरा करने के लिए प्रोडक्ट स्ट्रेटजी को तेजी से अपग्रेड कर रही है. कंपनी अब पारंपरिक पेट्रोल-डीजल इंजनों के साथ-साथ मजबूत हाइब्रिड और न्यू जनरेशन मॉडल्स पर फोकस कर रही है. पर्यावरण के नए स्टैंडर्ड और माइलेज की बढ़ती मांग को देखते हुए किआ अपने पॉपुलर लाइनअप को नए अवतार में पेश करने की तैयारी में है.

इस क्रम में कंपनी नेक्स्ट-जेनरेशन किआ सोनेट, किआ सेल्टॉस हाइब्रिड और प्रीमियम किआ कार्निवल हाइब्रिड को भारतीय सड़कों पर उतारने की योजना बना रही है. ये गाड़ियां मॉडर्न कनेक्टिविटी फीचर्स, एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) और शानदार फ्यूल एफिशिएंसी से लैस होंगी. आइए जानते हैं कि इन्हें किन खासियत के साथ पेश किया जा सकता है.

Next-gen Kia Sonet

सब-4-मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में किआ सोनेट कंपनी की सबसे अधिक बिकने वाली गाड़ियों में से एक रही है. अब कंपनी इसके बिल्कुल नए जनरेशन के मॉडल पर काम कर रही है, जिसे अपडेटेड प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा. इसमें मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा मस्कुलर डिजाइन, नया टाइगर नोज ग्रिल, स्लीक एलईडी लाइटिंग और रिफ्रेश्ड अलॉय व्हील्स मिलेंगे.

केबिन के भीतर डुअल-स्क्रीन सेटअप, लेवल-2 ADAS और 360-डिग्री कैमरा जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल होंगे. इंजन विकल्पों में टर्बो-पेट्रोल और डीजल के साथ भविष्य में हाइब्रिड का विकल्प भी संभव है. ये सीधे तौर पर टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा और महिंद्रा 3XO से मुकाबला करेगी.

Kia Seltos Hybrid

मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में मारुति ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाइराइडर को टक्कर देने के लिए सेल्टॉस का स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड अवतार लाया जा रहा है. इसमें पेट्रोल इंजन के साथ एक पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी पैक जोड़ा जाएगा, जो शहर में प्योर ईवी मोड पर चलने और बेहतरीन माइलेज देने में सक्षम होगा.

इसका लुक मौजूदा सेल्टॉस जैसा ही प्रीमियम रहेगा, जिसमें कुछ हाइब्रिड बैजिंग और एयरोडायनामिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इंटीरियर में वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और मॉडर्न इंफोटेनमेंट बरकरार रहेगा. ये कार परफॉरमेंस और कम ईंधन खपत का बेहतरीन संतुलन पेश करेगी.

Kia Carnival Hybrid

प्रीमियम लग्जरी एमपीवी सेगमेंट में किआ कार्निवल की अपनी अलग पहचान है. अब इस प्रीमियम वैन को 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ पेश करने की तैयारी है. हाइब्रिड तकनीक से इस एमपीवी की फ्यूल एफिशियंसी में काफी सुधार होगा और कार्बन एमीशन घटेगा.

इसके एक्सटीरियर में आकर्षक एलईडी हेडलैंप्स और पावर्ड स्लाइडिंग डोर्स मिलेंगे. वहीं इंटीरियर में डुअल 12.3-इंच डिस्प्ले, बोस साउंड सिस्टम, कैप्टन सीट्स और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे लग्जरी फीचर्स सफर को बेहद आरामदायक बनाएंगे. ये उन फैमिली के लिए परफेक्ट होगी जो स्पेस, लग्जरी और माइलेज तीनों चाहते हैं.

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X