शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कुल्लू

Kullu News:खाद्य सुरक्षा विभाग ने भरे 120 से अधिक सैंपल – The Food Safety Department Collected Over 120 Samples

November 9, 2026


कुल्लू। खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारी सीजन को देखते हुए मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए जांच अभियान जारी रखा है। दिवाली के दिन रविवार और सोमवार को विभाग की टीमों ने विभिन्न खाद्य पदार्थों की जांच की है।

अभियान में विभाग ने 120 से अधिक सैंपल भरे हैं। इनमें 20 से 22 सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला कंडाघाट भेजा गया है, जबकि अन्य सैंपल की जांच मौके पर की गई। इस संबंध में विभाग के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाना तथा मिलावट पर रोक लगाना है। उन्होंने कहा कि विभागीय टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X