शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कुल्लू

Kullu News:पीटरहॉफ को पीपीपी मोड पर देने का विरोध – Opposition To Handing Over Peterhof Under The Ppp Model

November 5, 2026


मनाली। ऐतिहासिक होटल पीटरहॉफ को पीपीपी मोड पर देने की प्रस्तावित प्रक्रिया का एचपीटीडीसी कर्मचारी संघ ने विरोध किया है। संघ ने प्रदेश सरकार से इस प्रक्रिया को रोककर होटल का नवीनीकरण और विकास पर्यटन विकास निगम के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से करवाने की मांग की है।

संघ अध्यक्ष हुकम राम ने कहा कि पीटरहॉफ प्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर है। इसे निजी हाथों में सौंपने के बजाय सरकार को इसके संरक्षण और आधुनिक सुविधाओं के विकास पर ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि होटल का नवीनीकरण चरणबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि इसका संचालन जारी रहे और निगम के राजस्व पर भी असर न पड़े। इससे कर्मचारियों का रोजगार और भविष्य सुरक्षित रखने के साथ पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

कर्मचारियों ने वर्षों की मेहनत से होटल की पहचान बनाए रखी है। इसलिए उनके हितों और सेवा शर्तों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। संघ ने सरकार से पीपीपी मोड की प्रक्रिया रोककर होटल का विकास एचपीटीडीसी के माध्यम से करवाने की मांग की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X