शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kullu News:रोशनी के त्योहार की तैयारी, बाजारों में बढ़ी चहल-पहल – Preparations For The Festival Of Lights; Increased Hustle And Bustle In The Markets
कुल्लू

Kullu News:रोशनी के त्योहार की तैयारी, बाजारों में बढ़ी चहल-पहल – Preparations For The Festival Of Lights; Increased Hustle And Bustle In The Markets

November 7, 2026


Preparations for the festival of lights; increased hustle and bustle in the markets.

कुल्लू में धनतेरस के मौके पर सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी करतने के लिए पहुंची महिलाएं।-संवा

कुल्लू। जिले में दिवाली पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। त्योहार के नजदीक आते ही जिले के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। एक ओर जहां लोग अपने घरों की लिपाई-पुताई, साफ-सफाई और सजावट में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी ओर बाजार में दुकानदारों ने भी दिवाली के लिए अपनी दुकानें सजा दी हैं।

लोग त्योहार के लिए आवश्यक खरीदारी करने के लिए बाजारों का रुख कर रहे हैं। दिवाली को लेकर कुल्लू के लोअर बाजार, अखाड़ा बाजार और ढालपुर में अस्थायी बाजार में दुकानें सजी हैं। भुंतर बाजार, बंजार बंजार, सैंज बाजार और मनाली के बाजारों में भी चहल-पहल है। इन बाजारों में विभिन्न प्रकार के सजावटी सामान उपलब्ध हैं। ग्राहक लाइटें, दीपक, मोमबत्तियां और अन्य पूजन सामग्री खरीद रहे हैं। दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। दुकानदारों को इस त्योहार के दौरान अपने कारोबार में अच्छे लाभ की उम्मीद है।

…

-पटाखों की बिक्री के लिए विशेष व्यवस्था

दिवाली पर पटाखों की बिक्री के लिए प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। पटाखे बेचने के लिए एक अलग से खुले स्थान को चिह्नित किया गया है। यह स्थान रथ मैदान में निर्धारित किया गया है। प्रशासन ने कारोबारियों को इस चिह्नित स्थान पर जगह आवंटित की है। इन निर्धारित स्थानों पर पटाखों की बिक्री भी अब शुरू हो गई है।

-प्रशासन की निगरानी

प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित करने की व्यवस्था की गई है कि पटाखों की बिक्री केवल इन्हीं निर्धारित स्थानों पर ही हो। यह कदम सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। इससे सुरक्षा और व्यवस्था बनी रहेगी।

000

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X