शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कुल्लू

Kullu News:लाहौल की अनु नलवा को इंडियन एक्सीलेंस अवार्ड – Anu Nalwa From Lahaul Receives The Indian Excellence Award

November 6, 2026


उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने लाहौल-स्पीति के नालडा गांव की अनु नलवा को सम्मानित किया है। उन्हें 4 नवंबर को बिलासपुर में इंडियन एक्सीलेंस अवार्ड-2026 से नवाजा गया।

यह सम्मान उन्हें सफल उद्यमी के रूप में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला। लाडली फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश की ओर से यह समारोह आयोजित किया गया था। इसमें समाज और राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रदेश की 50 विभूतियों को सम्मानित किया गया। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी विशेष अतिथि रहे। राज्यपाल ने महिला सशक्तीकरण, युवाओं के विकास और नशामुक्त हिमाचल के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।

अनु नलवा को यह सम्मान उद्यमिता के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट सफलता के लिए दिया गया। उन्होंने अपने दम पर एक सफल उद्यमी के रूप में पहचान बनाई है। वह घाटी की अन्य महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनीं। इस उपलब्धि पर नालडा की प्रधान मोनिका और उपप्रधान सुधीर सहित गांव के लोगों ने अनु नलवा को बधाई दी। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X