Kullu News:होटल कारोबारियों को पेंशन योजना पर किया जागरूक – Hotel Business Owners Made Aware Of The Pension Scheme
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली के होटल कारोबारियों और अन्य उद्यमियों को पेंशन योजना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। शुक्रवार को नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) को लेकर एक जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विशेषज्ञों ने बताया कि छोटे और मध्यम कारोबार से जुड़े उद्यमी अपने साथ कर्मचारियों के भविष्य को भी आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकते हैं।
