शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कुरुक्षेत्र

Kurukshetra News:कुरुक्षेत्र के 11 प्राथमिक स्कूलों के नाम बदले, पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम अनिवार्य – Names Of 11 Primary Schools In Kurukshetra Changed; English Medium Made Mandatory From Class 1

October 29, 2026


कुरुक्षेत्र। जिले के 11 सरकारी प्राथमिक स्कूलों के नाम बदल दिए गए हैं। इन स्कूलों में अब पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई अनिवार्य होगी। यह बदलाव बाबैन, लाडवा, पेहवा, शाहाबाद और थानेसर ब्लॉक के स्कूलों में किया गया है। शिक्षा विभाग का उद्देश्य स्कूलों की पहचान और शैक्षणिक व्यवस्था में एकरूपता लाना है। सात स्कूलों को जीसीएमईईईपीएस और चार को जीएमएसपीएस श्रेणी में शामिल किया गया है। दूसरी कक्षा से हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के अलग-अलग सेक्शन संचालित किए जाएंगे। शिक्षा विभाग के द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन विद्यार्थियों से निर्धारित नियमित निधियों के अतिरिक्त कोई शुल्क या आर्थिक योगदान नहीं लिया जाएगा। शिक्षकों की तैनाती स्क्रीनिंग प्रक्रिया के माध्यम से की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X