रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कुरुक्षेत्र

Kurukshetra News:गुरुग्राम के अतिथि िशक्षक धरने पर बैठे – Guest Teachers In Gurugram Are On A Sit-in Protest

November 26, 2026


कुरुक्षेत्र। नियमितीकरण की मांग को लेकर अतिथि अध्यापक 29 नवंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह के कैंप कार्यालय का घेराव करेंगे। राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ के धरने के 156वें दिन अध्यापक नेताओं ने यह घोषणा की। बुधवार को गुरुग्राम के अतिथि अध्यापकों ने 24 घंटे के लिए धरने की जिम्मेदारी संभाली।

धरने की अध्यक्षता कर रहे विपिन यादव ने बताया कि प्रदेशभर के अतिथि अध्यापक घेराव में शामिल होंगे। विपिन यादव, कुलदीप कुमार, सतपाल सिंह, मुकेश गर्ग और राजकुमार कालीरमन ने कहा कि 16 और 18 जून 2014 की नियमितीकरण नीति के तहत अतिथि अध्यापक सभी सेवा शर्तें पूरी करते हैं।

इसके बावजूद शिक्षा विभाग के आदेशों में उन्हें नीति के दायरे से बाहर बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अतिथि अध्यापकों की नियुक्ति सरकारी प्रक्रिया के तहत चयन समितियों की अनुशंसा पर मेरिट के आधार पर हुई थी। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X