Kurukshetra News:जनगणना का दूसरा चरण 25 से 28 फरवरी तक चलेगा – The Second Phase Of The Census Will Take Place From February 25 To 28
कुरुक्षेत्र। देशव्यापी जनगणना 2027 के तहत प्रदेश में 25 नवंबर से 28 फरवरी तक दूसरा चरण संचालित होगा, इसके तहत 10 से 24 जनवरी तक नागरिकों को डिजिटल प्लेटफार्म पर स्वगणना की सुविधा मिलेगी। वहीं, एक से पांच मार्च तक दर्ज जानकारी में संशोधन किया जा सकेगा।
नगराधीश आशीष वर्मा ने बताया कि पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से होगी। गणनाकर्ता मोबाइल एप के जरिए 40 सवालों की जानकारी जुटाएंगे। उन्होंने नागरिकों से सही जानकारी देने की अपील की। जनगणना में दी गई जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। कर्मचारियों के काम में बाधा डालने पर जनगणना अधिनियम के तहत कार्रवाई का प्रावधान है। संवाद
