शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कुरुक्षेत्र

Kurukshetra News:बेहद खराब श्रेणी में पहुंची धर्मनगरी की हवा, एक्यूआई 300 पार – Air Quality In The Holy City Reaches ‘severe’ Category; Aqi Crosses 300

November 7, 2026


कुरुक्षेत्र। दिवाली पर जिले की हवा प्रदूषित होने लगी है। लगातार दूसरे दिन एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 300 के पार दर्ज किया गया।

शुक्रवार शाम पौने छह बजे एक्यूआई 308 रहा, जबकि आधी रात से पहले इसके और बढ़ने की आशंका जताई गई। वीरवार रात 10 बजे भी एक्यूआई 325 तक पहुंच गया था। इससे शहर की हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। फिलहाल लोगों को प्रदूषण से राहत मिलने के आसार कम हैं।

पिछले दो दिनों से लगातार पटाखे जलाए जा रहे हैं, ऐसे में दिवाली पर प्रदूषण का स्तर और बढ़ने की आशंका है। पिछले साल दिवाली के दौरान जिले का एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया था। इस बार भी पटाखों का सिलसिला जारी रहा तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

निर्माणाधीन साइटों पर दो टीमें तैनात : नगर परिषद के ईओ राजेश कुमार ने बताया कि निर्माणाधीन साइटों का निरीक्षण करने के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। निर्माण सामग्री ढकने, धूल रोकने और जरूरत के अनुसार पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X