Kurukshetra News:आजाद नगर और बारना में 15 नवंबर को कांग्रेस की चौपाल – Congress ‘chaupal’ (community Meeting) In Azad Nagar And Barna On November 15
कुरुक्षेत्र। कांग्रेस की ओर से वोट बचाओ, देश बचाओ कार्यक्रम के तहत 15 नवंबर को आजाद नगर और गांव बारना में चौपाल आयोजित की जाएगी। गांव बारना में दोपहर साढ़े तीन बजे और आजाद नगर की 100 फुटा रोड पर शाम साढ़े चार बजे कार्यक्रम होगा। दोनों कार्यक्रमों को रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा संबोधित करेंगे। तैयारियों को लेकर थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा के निवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गईं। बैठक में पार्षदों, पूर्व पार्षदों और कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
