शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कुशीनगर

Kushinagar News:पांच चौराहों और मंदिर परिसरों पर रोशनी की होगी व्यवस्था, खर्च होंगे 11.35 लाख – Lighting Will Be Provided At Five Crossroads And Temple Premises, At A Cost Of 11.35 Lakh

November 9, 2026


पडरौना। जिले के पांच प्रमुख स्थानों पर जल्द ही हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। इससे रात में लोगों को अंधेरे से राहत मिलेगी और आवागमन आसान होगा। इसके लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। चयनित एजेंसी को काम सौंपने के बाद लाइटें लगाने का कार्य शुरू कराया जाएगा।

जिले के पगरा पड़री गांव के चौराहे, खुदरा अहिरौली स्थित शिव मंदिर, बलियवा गांव के दुर्गा मंदिर, बरदहा बाजार स्थित शिव मंदिर और दर्जिया गांव के चौराहे पर पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। इससे शाम होते ही इन स्थानों पर अंधेरा छा जाता है। स्थानीय लोग क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कई बार हाईमास्ट लाइटें लगाने की मांग कर चुके थे।

लोगों की मांग को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय विधायकों ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। विधायकों के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद इसके लिए धनराशि भी जारी कर दी गई है। अब विधायक निधि से इन चौराहों और मंदिर परिसरों में हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। प्रत्येक लाइट लगाने पर 2.27 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

हाईमास्ट लाइटें लगने से इन स्थानों पर रात में पर्याप्त रोशनी रहेगी। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। खासकर रात में आने-जाने वाले लोगों को अंधेरे के कारण होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी।

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता सूर्य प्रकाश ने बताया कि विधायक निधि से हाईमास्ट लाइटें लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रक्रिया पूरी होते ही लाइटें लगाने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X