रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
लखीमपुर-खीरी

Lakhimpur Kheri News:अंडर-13 क्रिकेट लीग में रॉयल क्रिकेट अकादमी ने 28 रन से दर्ज की जीत – Royal Cricket Academy Registered A 28-run Victory In The Under-13 Cricket League

November 21, 2026


लखीमपुर खीरी। स्वर्गीय अजीज सिद्दीकी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के तहत बृहस्पतिवार को खेले गए मुकाबले में रॉयल क्रिकेट अकादमी ने बीएनडीएस क्रिकेट अकादमी को 28 रन से हराकर जीत दर्ज की। शानदार गेंदबाजी के लिए हार्दिक सैनी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

सीतापुर रोड स्थित रॉयल फ्रूडेंस डिग्री कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए 25 ओवर के मुकाबले में बीएनडीएस क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में पांच विकेट खोकर 136 रन बनाए। राघव शुक्ला ने 29 और भूमिक अवस्थी ने 18 रन का योगदान दिया, जबकि कनिष्क 11 रन बनाकर नाबाद रहे। बीएनडीएस की ओर से हर्ष बाजपेई ने दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएनडीएस क्रिकेट अकादमी की टीम रॉयल के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 21 ओवर में 107 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अर्पित पांडेय ने 40 और शशांक ने 22 रन बनाए। रॉयल क्रिकेट अकादमी की ओर से हार्दिक सैनी ने चार और अभिजीत मौर्य ने तीन विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

मैच के बाद मुख्य अतिथि रोहित मित्तल और शुभ्रांशु तिवारी ने हार्दिक सैनी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान अभिषेक शुक्ला, रामजी दीक्षित, अमित अग्रवाल, एसके सिंह तोमर, फारुख हसन, राकेश कुमार गुप्ता मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X