रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
लखीमपुर-खीरी

Lakhimpur Kheri News:आशा और संगिनियों की प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर 4500 रुपये करने की तैयारी – Plans Underway To Increase The Incentive Amount For Asha Workers And Their Associates To Rs 4,500

November 21, 2026


लखीमपुर खीरी। स्वास्थ्य सेवाओं को गांव और शहरों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाली आशा, शहरी आशा और आशा संगिनियों की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की तैयारी है। राज्य सरकार की ओर से नियमित गतिविधियों के लिए मिलने वाली प्रोत्साहन राशि में एक हजार रुपये अतिरिक्त देने पर विचार किया जा रहा है। इससे उनकी मासिक प्रोत्साहन राशि बढ़कर 4500 रुपये हो जाएगी।

वर्तमान में आशा और शहरी आशा को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नियमित गतिविधियों के लिए दो हजार रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। वहीं राज्य बजट से आशा, शहरी आशा और आशा संगिनियों को 1500 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं। अब इसमें एक हजार रुपये की बढ़ोतरी का प्रस्ताव है।

इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 66 अन्य गतिविधियों के लिए मिलने वाली अधिकतम 9650 रुपये की प्रोत्साहन राशि के अतिरिक्त मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के लिए भी राज्य सरकार की ओर से एक हजार रुपये प्रतिमाह अतिरिक्त देने पर विचार किया जा रहा है।

———–

फोटो: 33

नियमित गतिविधियों के लिए प्रोत्साहन राशि बढ़ाने का प्रस्ताव अच्छी पहल है। हम आशाएं गांव-गांव जाकर स्वास्थ्य सेवाओ को जोड़ने का काम करतीं है। अतिरिक्त राशि मिलने से आर्थिक मदद मिलेगी और काम करने का उत्साह भी बढ़ेगा। बस यह मंजूर हो जाए।

– लज्जावती, फूलबेहड़ आशा कार्यकर्ता

फोटो: 34

आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने पर विचार करना सराहनीय है। स्वास्थ्य योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में हमारी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। काम के हिसाब से प्रोत्साहन राशि बढ़ने से कार्यकर्ताओं को राहत मिलेगी।

– अर्चना देवी, फरधान आशा कार्यकर्ता

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X