Lakhimpur Kheri News:थारू लोकगीतों से लखनऊ में गूंजा खीरी का नाम – Tharu Folk Songs Echo The Name Of Kheri In Lucknow

कार्यक्रम में मौजूद सीजी एन पीजी कॉलेज की छात्राएं। स्रोत: प्राचार्य
November 16, 2026

कार्यक्रम में मौजूद सीजी एन पीजी कॉलेज की छात्राएं। स्रोत: प्राचार्य
गोला गोकर्णनाथ। लखनऊ के जनभवन में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में खीरी की बेटियों ने थारू लोकगीतों से अपनी संस्कृति की छटा बिखेरी। सीजीएन पीजी कॉलेज की तीन छात्राओं ने ”मुरली सुनाओ रे प्यारे” गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया।
प्राचार्य प्रोफेसर पंकज सिंह के नेतृत्व में बीए पंचम सेमेस्टर की छात्राएं राम सनेउ, सरोजनी और अंबिका समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के विशेष कार्याधिकारी डॉ. सुधीर एम. बोबडे के समक्ष लोकगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक प्रस्तुतियां दीं। डॉ. सुधीर एम. बोबडे ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को याद करते हुए उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
उत्तर प्रदेश सरकार ने उलगुलान विद्रोह के नेतृत्वकर्ता भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर, 2026 को जनजातीय गौरव दिवस मनाया। आदिवासी समाज के त्याग और बलिदान को याद करने के लिए प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
समारोह में युवराज दत्त पीजी कॉलेज की छात्राओं ने सामूहिक गायन किया। काशी विद्यापीठ वाराणसी और सुरभि शोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में छात्राओं ने ”आदिवासी जंगल रखवारे” गीत भी प्रस्तुत किया। आदिवासियों के कल्याण के लिए विस्तृत योजना बनाने को सीजीएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर पंकज सिंह को निर्देशित किया गया।
इस मौके पर विश्वविद्यालय लखनऊ की कुलसचिव भावना मिश्रा, प्रोफेसर हेमंत पाल, डॉ. ज्योति पंत और राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ. आदर्श पटेल मौजूद रहे।
November 16, 2026
लखीमपुर खीरी। लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले के महाविद्यालयों के स्नातक, परास्नातक और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के पास परीक्षा फाॅर्म भरने का आखिरी मौका है। विषम सेमेस्टर दिसंबर-2026 की नियमित और इम्प्रूवमेंट परीक्षाओं के ऑनलाइन फाॅर्म 17 नवंबर तक भरे जा सकेंगे। इसके बाद तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। जिले के महाविद्यालयों के नोडल अधिकारी […]
November 16, 2026
डीएम ने की स्वगणना – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार जनगणना-2027 के तहत सोमवार से लखीमपुर खीरी जिले में स्वगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई। कलक्ट्रेट परिषद में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने अपनी जानकारी दर्ज कर स्वगणना प्रक्रिया पूरी की और अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद अन्य अधिकारियों ने भी स्वगणना कर […]
November 16, 2026
वॉलीबॉल टूर्नामेंट में विजयी भीरा की टीम। संवाद – फोटो : मंदिर में पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ के जयकारे लगाते गोल्डन बाबा। स्रोत संवाद तिकुनिया। दमदार सर्विस और सटीक स्मैश के दम पर भीरा की टीम ने वॉलीबॉल कोर्ट पर बाजी मार ली। ग्राम खैरटिया में बाल दिवस पर आयोजित डे-नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में […]
