Lalitpur News:उज्ज्वला के 1.96 लाख परिवारों को आज मिलेगी सब्सिडी – 1.96 Lakh Ujjwala-beneficiary Families Will Receive A Subsidy Today
ललितपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निशुल्क एलपीजी सिलिंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम मंगलवार को जिले में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 नवंबर को शाम चार बजे लखनऊ के लोक भवन सभागार से प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसका सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में एलईडी के माध्यम से किया जाएगा।
