शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ललितपुर

Lalitpur News:फर्जी चिकित्सक प्रकरण में आरोपी जमानत पर रिहा – Accused In Fake Doctor Case Released On Bail

November 12, 2026


ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में फर्जी चिकित्सक मामले के आरोपी अभिनव सिंह उर्फ राजीव गुप्ता को जेल से रिहा कर दिया गया है। उसे हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद यह प्रक्रिया पूरी हुई। जमानत की सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद वह जिला कारागार से बाहर आया है।

अभिनव सिंह पर अपने बहनोई की डिग्री का उपयोग कर फर्जी चिकित्सक बनकर धोखाधड़ी से नौकरी करने का आरोप है। हाईकोर्ट ने सात मई को उसे सभी मामलों में राहत देते हुए जमानत स्वीकृत कर ली थी। इसके बाद उसे स्थानीय सीजेएम न्यायालय से भी राहत मिली। सीजेएम कोर्ट ने 17 मई को षड्यंत्र की धारा में भी जमानत स्वीकृत की थी। आरोपी को भारी राशि की प्रतिभूति पर छोड़ने के आदेश दिए गए थे।

रिहाई की प्रक्रिया

हाईकोर्ट से आरोपी की जमानत स्वीकृत होने के बाद स्थानीय स्तर पर जमानतदारों की प्रक्रिया पूरी की गई। अन्य स्थानीय औपचारिकताएं भी पूरी की गईं। इन सभी प्रक्रियाओं के बाद जिला कारागार से राजीव गुप्ता उर्फ अभिनव सिंह को जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस मामले में उसकी पत्नी को पूर्व में ही जमानत पर रिहा किया जा चुका है।

—————–

12 दिसंबर 2025 से जेल में है बंद

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी अभिनव सिंह ने अपनी याचिका में स्वयं को निर्दोष बताते हुए कहा था कि पारिवारिक रंजिश और संपत्ति विवाद के कारण उसे झूठा फंसाया गया। वह 12 दिसंबर 2025 से जिला कारागार में निरुद्ध चल रहा था। याचिका में यह भी कहा गया था कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से टाइप-1 मधुमेह और हृदय रोग से पीड़ित है एवं सघन इंसुलिन थेरेपी पर निर्भर है। हाइपोग्लाइसीमिया का दौरा पड़ने की स्थिति में उसकी जान को खतरा हो सकता है और जेल में इसकी पर्याप्त निगरानी संभव नहीं है।

————

मेडिकल कॉलेज में फर्जी चिकित्सक मामले में आरोपी कथित अभिनव सिंह को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

-प्रशांत उपाध्याय, प्रभारी जेल अधीक्षक।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X