Lalitpur News:16 हजार लाभार्थी आयुष्मान योजना के लाभ से वंचित – 16,000 Beneficiaries Deprived Of Ayushman Scheme Benefits
ललितपुर। जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत 16452 पात्रों को अभी तक गोल्डन कार्ड नहीं मिल पाए हैं। इससे वे योजना के लाभ से वंचित हैं। केंद्र सरकार की यह योजना निर्धनों को एक वर्ष में पांच लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार प्रदान करती है, जिसके गोल्डन कार्ड के माध्यम से लाभार्थी योजना से जुड़े अस्पतालों में उपचार करा सकते हैं।
जनपद में कुल 478808 लाभार्थी हैं। इनमें से लगभग 3.35 लाख से अधिक पात्रों के गोल्डन कार्ड बन चुके हैं। अब तक 46382 लाभार्थी योजना का लाभ ले चुके हैं। शेष 16452 पात्रों के गोल्डन कार्ड नहीं बन पा रहे हैं।
कार्ड न बनने का कारण
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इन लाभार्थियों की जन्मतिथि और पिता का नाम दोनों ही एक जैसे हैं। इस कारण उनकी पात्रता का चयन नहीं हो पा रहा है। मामले को लेकर मुख्यालय को कई बार पत्राचार किया गया है, पर डेटा अभी तक अपडेट नहीं हुआ है। डेटा अपडेट होने के बाद पात्रों का चयन कर कार्ड बनवाए जाएंगे। पात्र व्यक्ति सूची में अपना नाम देखकर कार्ड बनवा सकते हैं।
000000000
इन अस्पतालों में है उपचार की सुविधा
– मेडिकल कॉलेज, सीएचसी तालबेहट, सीएचसी बिरधा, सीएचसी महरौनी, सीएचसी मड़ावरा, सीएचसी जखौरा, सीएचसी बार, नौ पीएचसी, एचबीएम अस्पताल, आयुष्मान नर्सिंग होम, जीवन ज्योति स्वास्थ्य सदन, महावीर नेत्र चिकित्सालय, सिद्दी बाहुबलि मेमोरियल
0000000
अब तक 46382 लाभार्थी ले चुके योजना का लाभ
जनपद में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी लगातार योजना का लाभ ले रहे हैं। अब तक 46382 लाभार्थियों ने विभिन्न योजना से जुड़े अस्पतालों में लाभ लिया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार प्रतिमाह 1200 से 1500 लाभार्थी निशुल्क उपचार कराकर योजना का लाभ ले रहे हैं।
फैक्ट फाइल
– कुल पात्र लाभार्थी – 478808
– गोल्डन कार्ड बने- 3.35 लाख
– लाभ ले चुके लाभार्थी – 46382
यह है पांच माह के लाभार्थियों की स्थिति
माह – उपचार ले चुके लाभार्थी
मई – 969
जून – 1245
जुलाई – 1318
अगस्त – 1417
सितंबर – 1342
अक्तूबर – 1102
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अभियान चलाकर पात्रों के कार्ड जारी किए गए हैं। कुछ पात्रों की जन्मतिथि व पिता का नाम एक है। इसके लिए मुख्यालय से पत्राचार किया है। अपडेट होने के बाद बना दिए जाएंगे।
– डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
