Ludhiana News:24 किसानों को प्रोत्साहन राशि वितरित की – Incentive Amounts Distributed To 24 Farmers
बठिंडा। रामपुरा फूल के गांव चाऊके में शनिवार को राज्य सरकार के मंत्री अमन अरोड़ा पहुंचे। उन्होंने अतिरिक्त बिजली बेचने वाले 24 किसानों को कुल 3.08 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की।
आठ महीने पहले गांव चाऊके के किसानों ने सौर ऊर्जा संचालित सिस्टम लगवाया था। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि किसानों ने पीएसपीसीएल को अतिरिक्त बिजली बेची है। इसके तहत किसानों ने खेतों की सिंचाई के लिए सौर ऊर्जा प्लांट लगाए थे। सरकार की ओर से इन किसानों को 90 फीसदी सब्सिडी दी गई थी। अतिरिक्त बिजली बेचने से किसानों की आय में भी इजाफा हो रहा है।
